Posts

Showing posts with the label FaceBook

Facebook Data Scandal: फेसबुक ने निजता पर की बड़ी चोट

Image
Facebook Data Scandal: ब्रिटिश डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ पर पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा को चुराने एवं उसका प्रयोग ‘चुनाव प्रचार’ में करने का आरोप है। इस खुलासे के बाद फेसबुक भी सवालों के घेरे में आ गया है, क्योंकि यह निजता पर बड़ी चोट जो है। आपका नाम, पता, सेक्स, पॉलिटिकल इंटरेस्ट और हर एक जानकारी फेसबुक पर मौजूद है। यानी आपकी सारी निजी जानकारी बिना किसी ‘आधार’ के ‘मार्क जकरबर्ग सरकार’ के पास है। ऐसे में प्राइवेसी की आजादी चाहने वाले इस दौर में आपका फेसबुक डेटा कहां तक सुरक्षित है? सिर्फ इसी सवाल पर पूरी दुनिया में बवाल मचा हुआ है। ब्रिटिश डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ ताजा विवाद की जड़ है। फर्म पर पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा को चुराने और उसका इस्तेमाल ‘चुनाव प्रचार’ में करने का आरोप है। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ये कंपनी डोनाल्ड ट्रंप को सेवा दे चुकी है। यह खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन ऑब्जर्वर की रिपोर्ट में किया गया है। जाहिर है इस खुलासे के बाद किसी के भी मन में सवाल उठ रहे होंगे। मसलन-कैंब्रिज एनालिटिका ने क्या कांड किय...