Posts

Showing posts with the label Mumbai

अब दाऊद को देनी होगी सजा, जब तक इंसाफ पूरा नहीं होगा

Image
मुंबई में 12 मार्च 1993 को सीरियल ब्लास्ट केस में स्पेशल टाडा कोर्ट ने अबू सलेम और करीमउल्ला शेख को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने रियाज सिद्दीकी को 10 साल की सजा सुनाई है, जबकि ताहिर मर्चेट और फिरोज अब्दुल राशिद खान को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 16 जून को इन सभी के साथ मुस्तफा दौसा को भी दोषी ठहराया था, मगर सजा सुनने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 1993 में मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे व 27 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ था। टाडा कोर्ट का यह फैसला मुंबई के लिए सुकूनभरा है और पीड़ितों के घाव पर मरहम का काम करेगा। लेकिन न्याय तो अब भी अधूरा है। धमाकों का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम अब तक पकड़ में नहीं आया है, जब तक उसे फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा, तब तक इंसाफ पूरा नहीं होगा। वैसे इस मामले में 27 आरोपी अब भी फरार हैं, जिनमें टाइगर मेमन व छोटा शकील भी हैं। अब इन्हें भी पकड़कर भारत लाना होगा और कानून के सामने खड़ा करना होगा, ताकि उनकी करतूत के लिए सजा दी जा सके...

मुंबई की आपदा हमारी विफलता, प्रशासन की बड़ी लापरवाही

Image
देश में बारिश का कहर बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश से अब मुंबई तक जा पहुंचा है। सभी राज्यों में जनता बेहाल है। सरकार आपदा के सारे प्रबंध कर रही है, मगर अब तक राहत की खबर किसी राज्य से नहीं आई है। आज जो भी राज्य भारी बारिश के बाद बाढ़ के संकट से जूझ रहे हैं, वहां पहले भी इसी तरह की आपदा आ चुकी है, मगर उससे सबक सीखे बिना सरकार और प्रशासन आगे बढ़ जाते हैं। बिहार, गुजरात व उत्तरप्रदेश में बारिश के दिनों में अपना सब कुछ पानी में बहते देखना लोगों की नियति बन चुकी है। यह हालत प्राय: ग्रामीण क्षेत्रों की रहती है, मगर अब तो महानगर भी इससे बचे नहीं रह सके हैं। कभी बेंगलुरु, तो कभी चेन्नई की सड़कों को हम पानी में डूबा देख चुके हैं। अब 12 वर्षो बाद मुंबई में फिर हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को संकट में डाला है। जुलाई-2005 में हुई 24 घंटे से भी ज्यादा समय की मूसलाधार बारिश ने मुंबई को डुबो दिया था। अब 2017 में एक बार फिर वैसे ही हालात बने हैं। मुंबई में आया संकट भले ही प्राकृतिक आपदा हो, पर प्रशासनिक लापरवाही को खारिज करना सही नहीं होगा। सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी ने यदि पिछली आपदा से सबक स...