रूस विरोधी वैश्विक अंतर्विरोध
राजएक्सप्रेस, भोपाल। Spy Poisoning ब्रिटेन (Britain) के नेतृत्व में शक्तिशाली यूरोपीय देश तथा व्यापार के लिए यूरोपियन यूनियन से जुड़े अनेक देश रूस से टकराव की स्थिति में पहुंच चुके हैं। यह टकराव भविष्य में किस रूप में सामने आएगा, यह बड़ा सवाल है। मगर इतना तो साफ है कि अगले कुछ दिनों में रूस विरोधी मानसिकता कुछ और देशों में देखने को मिल सकती है। यह घटनाक्रम भारत के लिहाज से भी अहम है। अत: हमें तटस्थता कतई नहीं दिखानी चाहिए। ब्रिटेन (Britain) के नेतृत्व में शक्तिशाली यूरोपीय देश तथा व्यापार के लिए यूरोपियन यूनियन से जुड़े अनेक देश रूस (Russia) से टकराव की स्थिति में पहुंच चुके हैं। इस टकराव का जो प्रमुख कारण प्रचारित व सार्वजनिक हुआ या हो रहा है, वह है ब्रिटेन में रह रहे पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल व उनकी 36 वर्षीय पुत्री पर विषमिश्रित रसायनिक हमला, जिसका आरोप ब्रिटेन ने रूस पर लगाया है। परिणामस्वरूप विगत 25 मार्च को अमेरिका ने भी रूस के विरुद्ध बड़ा कूटनीतिक निर्णय लेते हुए उसके 60 राजदूतों को गुप्तचर भूमिका निभाने के संदेह पर निष्कासित कर दिया। इनमें से 12 संयुक्त राष्ट्र ...