हमारे लिए शर्मनाक है ठाणो की घटना
मुंबई से सटे ठाणो के उल्लासनगर में एक दुकान से खाने की चीज चोरी करने के आरोप में दुकानदार ने दो बच्चों की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की। इस तरह के मामलों में बच्चों की पिटाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई जगहों पर चोरी के आरोप में बच्चों की पिटाई की जा चुकी है। बार-बार इस तरह के मामलों का सामने आना यह साबित करता है कि बच्चों के सामने आर्थिक संकट तो है ही, सामाजिक ढांचा भी अब छोटी से छोटी बात को सहन करने के लिए तैयार नहीं है। दूसरा, कानून अपने हाथ में लेकर मौके पर ही न्याय करने की बढ़ती प्रवृत्ति भी ऐसे मामलों को बढ़ावा दे रही है। यह तत्काल बंद होना चाहिए। अगर घटना को देखें, तो उल्लास नगर में सिर्फ एक रुपए की चकली चोरी करने वाले आठ और नौ साल के दो बच्चों की दुकानदार ने पहले तो पिटाई की और बाद में कपड़े उतारकर आधे बाल काटने के बाद चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। प्रेमनगर इलाके में रहने वाले दोनों बच्चे भूखे थे, इसलिए उन्होंने दुकानदार की इजाजत के बिना एक रुपए में मिलने वाली दो चकली डिब्बे से निकालकर खा ली थी। दुकानदार महमूद पठान इतना नाराज हुआ कि उसने अ...