Posts

Showing posts with the label China

चीन को भारत का कड़ा जवाब

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। भारत और पाक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता (India Pakistan China Trilateral Summit)का जो शिगूफा चीन ने फेंका है, उसे भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया। यह सुझाव भारत में चीन के राजदूत ने दिया था। कुछ भी हो, इसके पीछे चीन की ही चाल है, क्योंकि अपने देश से इशारा मिले बिना राजदूत कुछ नहीं करते। भारत और पाक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का जो शिगूफा चीन ने फेंका है, उसे भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि यह सुझाव चीन सरकार की ओर नहीं आया था, बल्कि दिल्ली स्थित चीनी दूतावास में आयोजित एक सेमिनार में भारत में चीन के राजदूत ने रखा था। सेमिनार का विषय था कि वुहान के बाद बदले माहौल में भारत और चीन के रिश्ते कितनी तेजी से और कहां तक ले जाए जा सकते हैं। भारत सरकार ने इसे रत्ती-भर तवज्जो नहीं दी और इसे चीनी राजदूत की निजी राय करार दिया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या यह संभव है कि अपनी सरकार के इशारे के बगैर, चीनी राजदूत ऐसा सुझाव रखते? दरअसल, ऐसा कर चीन ने भारत का रुख भांपने की कोशिश की होगी कि मौजूदा दौर में भारत पर किस हद तक डोरे डाल कर अपने हित साधे जा सकते हैं। इसलिए ...

चीन में शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो गया

Image
Xi Jinping:-  चीन की संसद ने रविवार को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की निर्धारित सीमा को खत्म कर दिया। शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो गया। यह फैसला बेहतर है या नहीं यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार तो करना ही पड़ेगा। चीन की संसद ने रविवार को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की निर्धारित सीमा को खत्म कर दिया। इसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो गया। चीन की संसद ने दो कार्यकाल की अनिवार्यता को दो तिहाई बहुमत से खत्म कर दिया है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना द्वारा प्रस्तावित संशोधन को संसद से मंजूरी मिलना तय ही माना जा रहा था। माओत्से तुंग की तरह अनिश्चित काल तक फिर किसी के द्वारा सत्ता हथियाने के खतरे को देखते हुए सम्मानित नेता देंग शियोपिंग ने चीन में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो अधिकतम कार्यकाल यानी 10 साल तक सत्ता में रहने की सीमा तय कर दी थी। हालांकि, रविवार को हुए संवैधानिक बदलाव के साथ ही 64 वर्षीय शी का आजीवन चीनी राष्ट्रपति बने रहने का रास्त...

चीन के OBOR का विकल्प, ऐसी परियोजना का अस्तित्व में आना जरूरी, ताकि चीन की महत्वाकांक्षा काबू में रहे

Image
भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान मिलकर एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को रोकने के नजरिए से संयुक्त क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा विकसित करने की महायोजना पर काम कर रहे हैं। दरअसल चीन की विस्तारवादी नीति इन चारों देशों को चिंतित कर रही है। वैसे भी चीन की जो हरकतें सामने आ रही हैं, उनके मद्देनजर पूरी दुनिया चीन को संदेह की नजर से देखने लगी है। ऐसे में एक ऐसी परियोजना का अस्तित्व में आना जरूरी है, ताकि चीन की महत्वाकांक्षा काबू में रहे। भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान मिलकर एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को रोकने के नजरिए से संयुक्त क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा विकसित करने की महायोजना पर काम कर रहे हैं। यह चीन की अरबों डॉलर की परियोजना वन बेल्ट, वन रोड (ओबोर) का ठोस विकल्प होगी। आस्ट्रेलिया की अगुआई में यह पहल आगे बढ़ रही है। आस्ट्रेलियन अखबार फाइनेंशियल रिव्यू ने रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि चारों देशों को साथ लेकर चलने की यह योजना बनाई जा रही है, लेकिन न तो अभी इसका कोई स्पष्ट खाका है और न ही फिलहाल इसकी घोषणा होने वाली है। किंतु आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्र...

चीन पर दबाव हमारी सफलता, भारत की कूटनीतिक जीत

Image
डोकलाम मुद्दे पर चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध की कूटनीतिक लड़ाई में चीन पिछड़ने लगा है। अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के खुलकर भारत के पक्ष में आने के बाद चीन पहले से ही सकते में था। रही-सही कसर जापान ने पूरी कर दी। भारत के साथ जापान को खड़ा देख एक समय आंखें दिखाने वाला चीन अब बचने के रास्ते तलाशने लगा है। चारों तरफ से घिर रहा चीन अब कह रहा है कि डोकलाम विवाद की परिणति अगर युद्ध के तौर पर होती है तो उसे कुछ हासिल नहीं होगा। विशेषज्ञ तो यहां तक कहते हैं कि युद्ध की स्थिति में चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ जाएगा। ऐसे में, चीन द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी के बावजूद दोनों देशों के बीच बचे हुए कूटनीतिक संबंध भी खतरे में पड़ जाएंगे। विशेषज्ञों ने यह भी माना कि डोकलाम में भारत, चीन से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में है। चीन के बदले इस रुख का श्रेय डोकलाम में मुस्तेदी से डटे भारतीय जवानों के साथ ही मोदी सरकार की कूटनीति को भी दिया जाना चाहिए। भारत और चीन के बीच सिक्किम से लगी भूटान सीमा पर पिछले डेढ़ माह से भी ज्यादा समय से तनाव बरकरार है। इस दौरान कई बार चीन ने भारत को युद्ध की...

चीन जिद पर अब भी कायम, दोनों देशों को पारस्परिक विश्वास की जरूरत

Image
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन यात्रा संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने चीनी समकक्ष येंग जेइची और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। भारत-भूटान एवं चीन ट्राई जंक्शन पर जून के मध्य में शुरू हुए विवाद के बाद भारत और चीन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच यह पहली बैठक थी। यद्यपि इस सुरक्षा बैठक को लेकर पहले से ही कुछ खास होने की आशा नहीं थी, जो हुआ भी नहीं। दोनों तरफ से आधिकारिक वक्तव्य या संयुक्त वक्तव्य इस संदर्भ में नहीं आया। हां, चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कॉमेंट्री की और ज्ञान बांटा। सवाल यह उठता है कि इस यात्रा के महत्व को, खासकर भारत-चीन के टकराव के संदर्भ में किस नजरिए से देखा जाए? हालांकि, अजीत डोभाल और येंग जेइची की इस मुलाकात पर शिन्हुआ ने कॉमेंट्री करते हुए कहा है कि दोनों देशों को दुश्मनी की जगह साझा हित के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। उसने द्विपक्षीय बैठक के प्रभाव को महत्वपूर्ण बताया और मित्रता की तरफ बढ़ने के संकेत दिए हैं। उसने कहा है कि दोनों देश ‘जन्म से दुश्मन’ नहीं हैं, सो दोनों देशों को पारस्परिक विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। ...

भारत का कहना है कि, डोकलाम में सैनिकों का डटे रहना आवश्यक

Image
भारत और चीन ने सिक्किम के डोकलाम इलाके में लगभग महीने भर से नॉन-कॉम्बैट मोड में अपने-अपने तंबू गाड़ रखे हैं। भारत-भूटान-चीन सीमा पर उठ खड़े हुए इस नए बखेड़े को जिस तरह एशिया की इन दोनों महाशक्तियों ने नाक का प्रश्न बना लिया है, उसे देखते हुए नहीं लगता कि दोनों तरफ के तंबू जल्द ही उखड़ेंगे। चीन का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने अवैध रूप से डोकलाम सरहद को पार किया है और भारत का आरोप है कि चीन वन बेल्ट वन रोड (ओबीओआर) में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर (सीपीईसी) को मिला रहा है। हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्पष्ट किया है कि अगर चीन सिक्किम में ट्राई-जंक्शन (भारत-चीन-भूटान सीमा का मिलान क्षेत्र) पर यथास्थिति में बदलाव करता है तो इसे भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती माना जाएगा। लेकिन चीन ट्राई-जंक्शन क्षेत्र के बटालंगा तक पहुंचना चाहता है। उसकी कोशिश है कि बटालंगा तक पहुंचने के बाद वह जल्द ही ट्राई-जंक्शन तक पहुंच जाएगा। चीन अगर ऐसा कर लेता है तो फिर ट्राई-जंक्शन के स्टेटस-को (यथास्थिति) पर खतरा आ ही जाएगा। चीन की जिद है कि भारत डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस बुलाए और भारत क...

दुश्मन पाकिस्तान है, इसके आधार पर अपनी धारणा को बदलें विशेषज्ञ

Image
हमारे यहां के कुछ ‘विशेषज्ञ‘ यह कहते रहते हैं कि पाकिस्तान एवं भारत के बीच जो तनाव है, वह दोनों देशों की राजनीति के कारण है, आम जनता को उससे कुछ भी मतलब नहीं है। भारत एवं पाकिस्तान की आम जनता तो मिल-जुलकर ही रहना चाहती है। वैसे तो ये विशेषज्ञ पिछले कोई 70 वर्षो से, जब से पाकिस्तान बना है, तभी से गलत साबित होते आ रहे हैं। लेकिन ये एक बार फिर बुरी तरह से गलत सिद्ध हो गए हैं। किसी भी देश के मीडिया को उसकी जनता की आवाज माना जाता है। हालांकि, उन देशों के मीडिया पर यह बात लागू नहीं होती, जहां किसी पार्टी, व्यक्ति, फौज या परिवार की तानाशाही है। फौज की अप्रत्यक्ष तानाशाही होने के बावजूद पाकिस्तानी मीडिया को बहुत हद तक आजाद यानी जनता की आवाज माना जा सकता है। लेकिन उसके कुछ प्रमुख अखबारों ने सोमवार को जो बेबुनियाद खबर छापी और उसी के आधार पर मंगलवार को उसके समाचार चैनलों ने जो झूठ फैला दिया, उससे पता चलता है कि पाकिस्तानियों के मन में भारत के प्रति कितनी घृणा बजबजा रही है, किसी गंदगी की तरह। वह खबर यह थी कि डोकलाम सेक्टर में चीन की सेना ने हमारी सेना पर रॉकेट से हमला किया और डेढ़ सैकड़ा ...